फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: 15 साल का रिकॉर्ड टूटा, मार्च में अप्रैल जैसी तपिश

Thu, 27 Mar 2025 02:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। आने वाले दिनों में पहाड़ से लेकर मैदान तक तेज गर्मी की मार झेलने के लिए तैयार रहना होगा। हल्द्वानी में गर्मी तेजी से बढ़ती जा रही है। बुधवार को सूरज की तपिश बढ़ने से तापमान तीन डिग्री की उछाल के साथ 34 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, हिल स्टेशन मुक्तेश्वर का तापमान छह डिग्री बढ़कर 24.9 और न्यूनतम पारा 9.6 डिग्री रहा।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. आरके सिंह के अनुसार मार्च महीने में इतना तापमान पिछले 15-16 सालों में नहीं गया। उन्होंने बताया कि इस समय जमीन सूखी है और गर्मी से तप रही है। ग्लोबल वाॅर्मिंग के कारण तापमान बढ़ रहा है।
पिछले साल अप्रैल में इतनी गर्मी हुई थी, यह सब क्लाइमेट चेंज का असर है। पिछले साल एक अप्रैल को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस था। इसके बाद तापमान लगातार बढ़ता गया। मौसम विभाग देहरादून ने अगले 24 घंटे में बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बिजली चमकने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें