फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 करोड़ से बनेगा मोटर ट्रेनिंग स्कूल

Tue, 02 Feb 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
गौलापार में मोटर ट्रेनिंग स्कूल योजना में गति आयी है। पेयजल निर्माण निगम ने योजना का खाका खींच लिया है। इसके अलावा परिवहन विभाग ने एआरआई पुणे की आपत्ति का जवाब भेज दिया है।
विज्ञापन


सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने गौलापार में चार हेक्टेयर में बनने वाले मोटर ट्रेनिंग स्कूल की अनुमति प्रदान की है। इसके लिए वह बजट भी देने को तैयार है।

उप परिवहन आयुक्त व आरटीओ एसके सिंह कहते हैं कि पेयजल निर्माण निगम को डीपीआर बनाने को कहा था। वह काम पूरा हो गया है। योजना पर करीब 15 करोड़ का खर्चा आयेगा। अन्य जो औपचारिकता थी, वह भी करीब पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


 राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की मीटिंग बीते दिनों सीएम की अध्यक्षता में हुई थी। इसके बाद मुख्य सचिव ने निर्देश जारी किया है। इसमें दुर्घटना स्थलों को चिह्नित किया जाना है।

 बस और ट्रक वे के लिए जगह का चयन करना होगा। इसके अलावा एसडीएम को प्रदत्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए कार्रवाई करने को कहा गया है।

ब्लैक स्पॉट हटाना, यातायात में व्यवधान डालने वाले होर्डिंग, बैनर आदि को भी हटाना होगा। सरकारी महकमों को इसके अलावा खतरनाक जगहों पर स्पीड ब्रेकर बनाने को भी कहा गया है। एसडीएम पंकज उपाध्याय के कहते हैं कि आदेश मिल गया है, उसके अनुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें