बाजपुर। बरसात से गांव चकरपुर की इंदिरा कॉलोनी में पानी निकासी, सीसी रोड, नाली निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम कोर्ट में प्रदर्शन कर एसडीएम को डीएम के नाम ज्ञापन सौंपा।
बुधवार को सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद यादव के नेतृत्व में कई ग्रामीण एसडीएम कोर्ट पहुुंचे और ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा कि ग्राम पंचायत चकरपुर क्षेत्र के अंतर्गत इंदिरा कॉलोनी और राजीवनगर के लिए खुली बैठक में सीसी रोड और नाली निर्माण और अन्य विकास कार्यो के लिए प्रस्ताव हो चुका है। लेकिन निर्माण कार्य नही कराए गए।
जिस कारण बारिश होने पर ग्रामीणों का सड़कों पर चलना मुश्किल हो जाता है। मौके पर राकेश मौर्य, सौरभ, सोनू सागर, संजय दिवाकर, विनोद दिवाकर, धर्मवीर सिंह, हरपाल सिह, जितेंद्र चंद्रा, वरण सिंह, ब्रजेश आदि थे।