फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गडरी नदी ऊफनाई झाड़खंडी की बस्ती में घुसा पानी लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर/सुल्तानपुर पट्टी। मूसलाधार बारिश से गडरी नदी उफान पर है। वहीं लगातार बारिश से लेवड़ा, बौर और कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा है। बुधवार सुबह गडरी नदी अचानक उफान पर आ गई। इससे गांव झाड़खंडी की नई बस्ती निवासी सतनाम सिंह, बलवंत सिंह, पहलवान सिंह, मनकी चंद, मोहन चंद भट्ट, भगवान, खान सिंह, सोलम सिंह, दिनेश सिंह के घरों में बाढ़ का पानी घुस गया। कई घरों में सामान भी खराब होने की खबर है।
विज्ञापन

गडरी नदी के पानी से गांव झाड़खंडी की नई बस्ती और लवेड़ा नदी पानी से चकरपुर, इंदिरा कालोनी, नहर पार क्षेत्र जलमग्न हो गया। राजस्व टीम ने प्रभावित क्षेत्रों का मौका मुआयना कर रिपोर्ट एसडीएम को भेजी है।
सुल्तानपुर पट्टी के मोहल्ला श्यामनगर और टांडा बंजारा क्षेत्र में बारिश से जलभराव हो गया। तहसीलदार केपी सिंह ने बताया कि बाढ़ चौकियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। उधर हल्द्वानी स्टेट हाइवे में लेवड़ा नदी का पानी आने से यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें