बाजपुर। गांव धूरिया हसान निवासी चंदू सिंह की झोपड़ी में बुधवार को देर शाम अचानक आग लगने से एक भैंस और एक गाय झुलस गई। खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने बमुश्किल मवेशियों को बाहर निकाला।
इधर केलाखेड़ा के मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी तजुमल के घर के अंदर सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। परिजनों ने सिलेंडर को घर से बाहर सड़क पर फेंक दिया । जिससे मोहल्ले में हड़कंप मच गया।