फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में था चारों तरफ पानी, तभी हुआ कुछ ऐसा कि हो गई मौत

Wed, 12 Jul 2017 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
नूरी मस्जिद इंदिरा नगर में घर में घुसे बारिश का पानी निकालते समय युवक को करंट लगा तो जान चली गई। हादसा मोटर चलाते समय हुआ। युवक की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। 
विज्ञापन


नूरी मस्जिद इंदिरा नगर में नाला उफानाने से घरों में पानी घुस गया था। पेंटर मोहम्मद यासीन (35) मोटर वाटर पंप से पानी निकालना चाहता था। उसने जैसे ही बटन दबाया झटके से गिर गया।

करंट इतना तेज था कि वह बेहोश हो गया। घर वाले उसे तत्काल बेस अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। लोगों का आरोप था कि नाला सही ढंग से ठेकेदार ने नहीं बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी कारण बरसात का पानी घरों में घुस गया है। पेंटर के दो बच्चे हैं। हालांकि बनभूलपुरा पुलिस ने घटना से अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें