नैनीताल। 95 वीं लैंडो लीग फुटबाल प्रतियोगिता में मंगलवार को खेले गए मुकाबलों में जोजफ फाइटर, मणीपुर क्लब और फ्यूजन क्लब की टीमों ने जीत दर्ज कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
डीएसए और जिमखाना क्लब के सहयोग से डीएसए मैदान में खेले गए पहले मैच में जोजफ फाइटर ने फ्रैंडर्स फुटबाल क्लब को 2-0 से हराया। दूसरे मैच में मणीपुर क्लब ने सनसाइन क्लब को 5-1 से हराया। मध्यांतर से ही मणीपुर क्लब 4-1 से बढ़त पर थी, मध्यांतर बाद मणीपुर की ओर से एक गोल और किया गया। तीसरे मैच में फ्यूजन क्लब ने रॉक फुटबाल क्लब को 5-0 से हराया। मध्यांतर तक फ्यूजन 3-0 से आगे थी, फिर दो गोल और किए गए। निर्णायक विनय चौधरी, भरतवीर, ललित रावत, सुनील पटवाल व दीवान थे। आयोजक सचिव दीपक भंडारी के मुताबिक बुधवार को चार मुकाबले दोपहर 12 बजे से खेले जाएंगे।