फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई उप खंड बैजनाथ की नहरों की हालत खस्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
उपखंड बैजनाथ की नहरों की हालत खस्ता
विज्ञापन

गरुड़ (बागेश्वर)। सिंचाई उपखंड बैजनाथ की एक दर्जन से अधिक सिंचाई नहरों की हालत खस्ताहाल है। धान की रोपाई का सीजन शुरू हो गया है। विभाग ने अब तक अधिकांश नहरों की सफाई नहीं कराई है।
विज्ञापन


सिंचाई उपखंड बैजनाथ के अधीन 50 से अधिक नहरें है। एक दर्जन से अधिक नहरों की विभाग ने आज तक बेलदारों या ठेकेदारी प्रथा से सफाई नहीं कराई। नहरों की सफाई नहीं होने से बड़ेत, मन्यूडा, लौबांज, खानखेत, मवई, तैलीहाट, राजसेरा, सिल्ली, मटेना, जिनखोला, भेंटा, गलई, गढ़सेर आदि नहरों में पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। नौघर गांव के प्रधान शंकर सिंह नेगी, बिमोला के हरी राम, पचना के प्रकाश कोहली, गढ़सेर के नवीन ममगई, लौबांज के मनोहर अल्मिया आदि प्रधानों ने बताया कि सिंचाई विभाग के अभियंताओं से नहरों की सफाई करने के संबंध में कई बार कहा, लेकिन विभाग ने आज तक नहरों की सफाई नहीं कराई। किसानों ने विभाग से सप्ताह के अंदर सभी बंद नहरों को चालू करने को कहा है। किसानों ने डीएम को भेजे ज्ञापन में कहा है कि बंद नहरों में पानी की शीघ्र सप्लाई नहीं की गई तो सिंचाई विभाग के एई का घेराव और विभाग के कार्यालय में तालाबंदी करने में अब देरी नहीं करेंगे। वहीं सिंचाई विभाग के एई बीसी नैनवाल ने बताया कि विभाग बेलदारों से बारी-बारी से नहरों की सफाई करावा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें