नैनीताल। बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष और बार काउंसिल ऑफ इंडिया सदस्य पद पर चुनाव सोमवार को होगा। कुल 21 मतदाता आठ प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। उपाध्यक्ष पद पर मुनफैत अली के नामांकन वापस ले लेने के कारण राजवीर सिंह का निर्विरोध निर्वाचित होना तय हो गया है। अध्यक्ष पद पर अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह पुंडीर और सुखपाल सिंह में सीधी टक्कर होगी।
सदस्य बार काउंसिल ऑफ इंडिया पद के लिए एडवोकेट विजय भट्ट, एडवोकेट डीके शर्मा, एडवोकेट कुलदीप कुमार सिंह, एडवोकेट मनमोहन सिंह लांबा, एडवोकेट योगेंद्र सिंह तोमर के बीच मुकाबला होना है। पूर्व चीफ जस्टिस और मुख्य चुनाव अधिकारी बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड वीसी कांडपाल ने वोट डालने वाले अधिवक्ताओं से अनुरोध किया है कि वह मतदान के दौरान अपने मोबाइल चुनाव समिति के पास जमा कर दें ताकि पारदर्शिता बनी रहे। मतदान सुबह 11:15 बजे से एक बजे तक होगा।
21 मतदाता करेंगे आठ प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला
बार काउंसिल चुनाव आज, उपाध्यक्ष पद पर राजवीर सिंह का निर्विरोध निर्वाचन तय
बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के वोटर
वरिष्ठ अधिवक्ता डीके शर्मा रुद्रपुर, विजय भट्ट हल्द्वानी, सुरेंद्र पुंडीर देहरादून, कुलदीप कुमार सिंह हरिद्वार, चंद्रशेखर तिवारी देहरादून, अर्जुन सिंह भंडारी श्रीनगर, राकेश गुप्ता देहरादून, हरि सिंह नेगी काशीपुर, नंदन सिंह कन्याल हल्द्वानी, महेंद्र सिंह पाल नैनीताल, मुनफैत अली रुड़की, सुखपाल सिंह रुड़की, जोगेंद्र सिंह तोमर देहरादून, मनमोहन लांबा देहरादून, रंजन सोलंकी देहरादून, अनिल पंडित देहरादून, राजवीर सिंह बिष्ट देहरादून, राज कुमार चौहान हरिद्वार, मेहरमान सिंह कोरंगा हल्द्वानी, प्रभात कुमार चौधरी अल्मोड़ा, महाधिवक्ता एसएन बाबुलकर।