फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुमति मिलते ही होने लगी पैराग्लाइडिंग

विज्ञापन
Veterans Day organized in Para Brigade - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। पर्यटन निदेशालय देहरादून ने भीमताल-नौकुचियाताल में बंद पड़ी पैराग्लाइडिंग में से दो को खोलने की अनुमति दे दी है। इस पर नौकुचियाताल के पांडे गांव स्थित ईगल आई पैराग्लाइडिंग संचालकों ने बृहस्पतिवार को पैराग्लाइडिंग शुरू कर दी, जबकि अनुमति न मिलने से हिमालयन पैराग्लाइडिंग संचालकों ने अभी पैराग्लाइडिंग शुरू नहीं की है।
विज्ञापन

कुमाऊं पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के सचिव नितिन राणा ने बताया कि पर्यटन निदेशालय से दो पैराग्लाइडिंग संचालन की अनुमति दी है। बंद पड़ी अन्य पैराग्लाइडिंग को भी संचालन की अनुमति जल्द मिल जाएगी। उन्होंने बताया कि अनुभवी पायलटों को लाइसेंस दिए गए हैं। पैराग्लाइडिंग के समय रिजर्व पैराशूट भी अनिवार्य कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि कोटाबाग में पायलटों का दस दिनी प्रशिक्षण कैप यूरो क्लब ऑफ इंडिया द्वारा जल्द ही लगाया जाएगा।

अनुमति मिलते ही होने लगी पैराग्लाइडिंग

अन्य संचालकों में नाराजगी
क्षेत्र के अन्य पैराग्लाइडिंग संचालकों ने पैराग्लाइडिंग खोलने की अनुमति नहीं देने पर नाराजगी जताई है। कहा है कि अगर अनुमति जल्द नहीं मिली तो वह आंदोलन करने के साथ कोर्ट जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें