फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना नक्शों के बन रहे पांच भवनों को किया सील

विज्ञापन
दूरदर्शन भवन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। शहर में शुक्रवार को जिला विकास प्राधिकरण की टीम ने बिना मानचित्रों के बनाए जा रहे पांच भवनों को सील कर दिया है, जबकि कुछ लोगों को चिह्नित कर नोटिस भेजकर जल्द कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को डीडीए के अधिशासी अभियंता सीएल साह और जेई बलवीर सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने गोरखपुर चौराहे में बिना मानचित्र के बन रहे दो भवनों को सील किया। साथ ही निशौला क्षेत्र में भी दो भवनों और बाईपास में भी एक भवन को सील किया। साथ ही कुछ भवन स्वामियों को चिह्नित कर नोटिस भेजने की बात कही। शहर में डीडीए की ओर से बिना नक्शे के निर्माणाधीन भवनों को सील करने की सूचना पर बिल्डरों में हड़कंप मच गया।
इस दौरान पूरन तिवारी, महेश कार्की आदि मौजूद रहे।

- शहर में बिना नक्शों के भवनों का निर्माण कार्य होने की शिकायत मिल रही थी। गोरखपुर में दो भवन, निशौला में दो भवन और बाईपास मार्ग पर एक भवन को बिना मानचित्र के बनाने पर सील कर दिया। साथ ही कुछ लोगों को भी नोटिस भेजेंगे और उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सीएल साह, अधिशासी अभियंता डीडीए



बिना नक्शों के बन रहे पांच भवन सील
भीमताल में जिला विकास प्राधिकरण की टीम ने मारा छापा, बिल्डरों में मचा हड़कंप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें