रामनगर (नैनीताल)। सेवायोजन विभाग एवं दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना (डीडीवीजीकेवाई) की ओर से यहां एमपी हिंदू इंटर कॉलेज के क्रीड़ा स्थल में रोजगार मेला लगाया गया। मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि गणेश रावत, ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी, सीडीओ विनीत कुमार, सेवायोजन निदेशक जेएस नगन्याल, भाजपा नेता नवीन करगेती, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष भूपेंद्र खाती, महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी ने शुभारंभ किया। इसके लिए करीब 2000 युवाओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। मेले में 22 कंपनियों के पंडाल लगे थे। सभी पंडालों में मौजूद कंपनियों के प्रतिनिधियों ने आवेदकों की डिग्रियां जांचीं। इन कंपनियों के प्रतिनिधियों ने सबकी डिग्रियां जांच कर 187 युवाओं को लिखित परीक्षा के लिए कंपनी मुख्यालय में बुलाया। इस दौरान पीडी बालकृष्ण टम्टा, जिला सेवायोजन अधिकारी प्रियंका गड़िया, डीपीएम डीडीवीजीकेवाई कमलेश पालीवाल, जिला परियोजना प्रबंधक डीडीवीजीकेवाई अल्मोड़ा तुलाराम देवराड़ी, नगर सेवायोजन अधिकारी एनएस दरम्वाल आदि थे।