हल्द्वानी। एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर वाहनों के आवागमन को नियंत्रित करने के लिए तिकोनिया चौराहे से लेकर मंगलपड़ाव क्षेत्र को जीरो जोन घोषित किया है। शहर के अन्य मार्गों के लिए रूट डायवर्जन घोषित किया गया है।
एसएसपी ने शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु ढंग से संचालित करने के लिए 31 दिसंबर की शाम पांच बजे से कार्यक्रमों की समाप्ति तक डायवर्जन आदेश लागू करने के लिए अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। आदेश के तहत गौलापुल से रेलवे क्रॉसिंग द्वारा शहर के अंदर बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
‘बड़े वाहनों का डायवर्जन’
रामपुर रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले सभी बडे़ वाहन टीपीनगर तिराहे से तीनपानी गौला बाईपास होकर काठगोदाम की ओर भेजे जाएंगे। बरेली रोड से आने वाले समस्त बडे़ तीनपानी तिराहा से गौला बाईपास होकर जाएंगे। कालाढूंगी की ओर से आने वाले बडे़ वाहनों को लालडांठ तिराहा से पनचक्की, हाईडिल, कॉल टैक्स होकर नैनीताल रोड की ओर जाएंगे। नैनीताल रोड की ओर से आने वाले बडे़ वाहनों को नारीमन तिराहा काठगोदाम से डायवर्ट कर गौला बाईपास से बरेली रोड की ओर भेजा जाएगा। रामपुर रोड की ओर शेष वाहनों को मंडी बाईपास से टीपीनगर होकर जाएंगे।
‘बसों का डायवर्जन’
रामपुर रोड से आने वाली रोडवेज और अन्य बसें टीपीनगर तिराहे से तीनपानी तिराहा, गौला बाईपास होकर काठगोदाम से हल्द्वानी की ओर भेजी जाएगी। बरेली रोड से आने वाली बसों को तीनपानी तिराहे से काठगोदाम वाया हल्द्वानी भेजा जाएगा। कालाढूंगी रोड से आने वाली बसों को लालडांठ तिराहे से पनचक्की तिराहा, कॉल टैक्स तिराहा से शहर में भेजा जाएगा। रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी से बरेली रोड एवं रामपुर रोड की ओर जाने वाली समस्त बसें केमू स्टेशन, ताज चौराहा होकर गौला बाईपास से जाएंगी। रोडवेज से कालाढूंगी रोड जाने वाली रोडवेज बसों को केमू स्टेशन तिराहा से तिकोनिया, हाईडिल तिराहा, पनचक्की होते हुए लालडॉठ से कालाढूंगी रोड जाएंगी।
‘छोटे वाहनों का डायवर्जन’
बरेली रोड से पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोटे वाहनों को तीनपानी तिराहा से गौला बाईपास, काठगोदाम की ओर भेजा जाएगा। शेष छोटे वाहनों को गांधी इंटर कॉलेज तिराहे से आईटीआई तिराहा, मुखानी चौराहे से हाइडिल तिराहा कॉल टैक्स से नैनीताल रोड की ओर जाएंगे। बरेली रोड से आने वाले वाहनों को कालाढूंगी चौराहे से मुखानी की ओर भेजा जाएगा। रामपुर रोड से पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले छोटे वाहनों को आईटीआई तिराहे से मुखानी चौराहा हाइडिल तिराहे से नैनीताल रोड की ओर भेजा जाएगा। कालाढूंगी रोड से पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले वाहनों को मुखानी चौराहा, नवाबी रोड तिराहे से कुल्यालपुरा चौराहा होकर नैनीताल रोड भेजे जाएंगे। नैनीताल रोड से बरेली रोड की ओर जाने वाले छोटे वाहनों को नारीमन तिराहा काठगोदाम से गौला बाईपास होकर जाएंगे। नैनीताल रोड से शेष वाहनों को डिग्री कॉलेज तिराहे से मुखानी की ओर भेजे जाएंगे। शेष बचे वाहनों को नैनीताल कोऑपरेटिव बैंक तिराहे से डायवर्ट कर जेल रोड तिराहा, मुखानी चौराहा, कालाढूंगी रोड से आईटीआई तिराहा होकर रामपुर रोड की ओर जाएंगे। तिकोनिया चौराहे की ओर से आने वाले वाहनों को नैनीताल कॉपरेटिव बैंक से कालाढूंगी रोड की ओर भेजा जाएगा।