फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलसंस्थान ने 700 बकाएदारों को भेजे नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। पेयजल बिलों की वसूली को लेकर जलसंस्थान ने अभियान छेड़ने का निर्णय लिया है। विभाग ने 10 हजार रुपये से अधिक के सात सौ बकाएदारों को नोटिस भेजे हैं। मार्च 2019 तक विभाग ने 25.64 करोड़ रुपये वसूली का लक्ष्य रखा है। यह वसूली लक्ष्य पिछले साल की तुलना में 4 करोड़ रुपये अधिक है। बकाया बिलों की समय पर समय पर अदायगी नहीं करने पर कनेक्शन काटे जाएंगे। इसके अलावा अवैध पेयजल कनेक्शनों के चिन्हीकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता विशाल कुमार सक्सेना ने बताया कि विभाग ने इस वर्ष 25.64 करोड़ रुपये की वसूली का लक्ष्य रखा है। नवंबर महीने तक 10.76 करोड़ रुपये वसूल कर लिए गए हैं। दिसंबर में 15.38 करोड़ रुपये की वसूली करनी शेष है। दिसंबर के बाद वसूली लक्ष्य में अंतर आ आएगा हालांकि मूल वसूली लक्ष्य 25.64 करोड़ रुपये ही रहेगा। उन्होंने बताया कि 10 हजार रुपये से अधिक के बकाएदारों नोटिस भेजे जा रहे हैं। अब तक सात सौ बकाएदारों को चिह्नित कर नोटिस भेजे गए हैं। बकाया वसूली के लिए अलग से काउंटर बनाकर स्टाफ की तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष में वसूली लक्ष्य हर हाल में पूरा किया जाएगा। ईई ने बताया कि शहर में एक हजार से अधिक अवैध कनेक्शन होने का अनुमान है।
विज्ञापन


जलसंस्थान ने 700 बकाएदारों को भेजे नोटिस
10 हजार रुपये से अधिक के बकाएदारों से होगी वसूली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें