फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल् द्वानी तो अभी जीता अब नैनीताल जीतने का इरादा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कार्यक्रम के दौरान विधायक वंशीधर भगत ने इशारों में नैनीताल ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर कर दी। उन्होंने मुख्यमंत्री का आशीर्वाद मिलने पर नैनीताल जीतकर दिखाने की बात पर खूब तालिया बटोरी।
विज्ञापन

अपने भाषण में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि दो दिन पहले नैनीताल प्रवास के दौरान कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत एसटीएच में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए दिनभर पीछे लगे रहे। हमने 12 विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति के आदेश मंगलवार को कर दिए हैं। लगता है भगत जी अगला चुनाव हल्द्वानी से लड़ना चाहते हैं। जब अध्यक्षता कर रहे विधायक भगत के संबोधन की बारी आई तो उन्होंने लगे हाथ इस बात का जवाब भी दे दिया। उन्होंने का कि हल्द्वानी तो अभी जीतकर दिखाई है और आपका (मुख्यमंत्री) आशीर्वाद मिला तो नैनीताल जीतकर दिखाएंगे।

वन विभाग की अड़चन दूर होते ही बनेगी रिंग रोड
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री ने रिंग रोड के निर्माण पर वन विभाग का पेच होने की बात कही। कहा कि पेच दूर होते ही काम शुरू हो जाएगा। बता दें कि रिंग रोड का प्रोजेक्ट चार सौ करोड़ रुपये का था। डीपीआर संशोधित होने के साथ ही लागत बढ़कर सात सौ करोड़ रुपये हो गई।
विज्ञापन


डॉक्टर मिलें, धन की कोई कमी नहीं
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला अस्पताल में स्टाफ की कमी जल्द दूर होगी। डॉक्टरों की नियुक्ति की जा रही है। धन का अभाव स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए नहीं है। डॉक्टर मिलते जाएंगे और नियुक्ति होती जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य के कुछ जिलों में लिंगानुपात चिंता का विषय था। विशेष सुधार से लिंगानुपात में काफी सुधार आया है। प्रतिमाह कितनी बच्चियां और कितने बच्चे जन्म ले रहे हैं इस रिकार्ड पर वह खुद नजर रख रहे हैं।

सीएम साहब हो गए नाराज
हल्द्वानी। सरकार और संगठन के बीच तल्खी और दिल्ली तलब किए जाने को लेकर जब सीएम से सवाल पूछा गया तो वह नाराज हो गए। मुख्यमंत्री ने पत्रकार से कहा कि लग रहा है आपको ज्यादा जानकारी है। सवाल पूछने से पहले जरा सोच लिया करो।

...तो फोड़ने में माहिर हैं शहरी विकास मंत्री!
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जब महिला अस्पताल के लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे को पुरोहित ने चंदन टीका लगाकर पूजन कराया। इसके बाद नारियल फोड़ना था लेकिन मुख्यमंत्री ने नारियल को सिर्फ स्पर्श किया। इसके बाद शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने नारियल लेकर उसे फर्श पर पटका और फोड़ दिया। इस बीच कुछ लोगों ने मजाक में कहा कि शहरी विकास मंत्री फोड़ने में माहिर है। इस बात को लेकर मुख्यमंत्री सहित वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें