फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों की बैठक में समस्याओं पर हुई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। पूर्व सैनिक लीग की बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर चर्चा हुई। इस दौरान रिकार्ड कार्यालय से पहुंचे प्रतिनिधि ने वीर नारियों और पूर्व सैनिकों की पेंशन सहित तमाम अन्य समस्याओं का निराकरण किया।
विज्ञापन


तय हुआ कि 26 अक्तूबर को नरसिंह मैदान में कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के कमांडेंट ब्रिगेडियर जीएस राठौर विकलांग पूर्व सैनिकों को उपकरण बाटेंगे, इस दौरान कमांडेंट के सम्मुख पूर्व सैनिकों की समस्याओं को उठाया जाएगा। सैनिक, वीर नारियों और पूर्व सैनिकों का भवन कर माफ नहीं होने पर आक्रोश जताया गया।

कहा कि राज्य सरकार को इसे प्राथमिकता के साथ करना चाहिए। वक्ताओं ने रानीखेत जिले की मांग का समर्थन किया। बैठक में कैप्टन जेसी त्रिपाठी, महासचिव कैप्टन अर्जुन सिंह बिष्ट, सूबेदार ध्यान सिंह, सूबेदार गोविंद सिंह, हवलदार उर्वादत्त, नरेंद्र सिंह, कमला रावत, रमा भंडारी, शंकर दत्त सहित तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें