फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल: सीबीआई की तीन सदस्यीय टीम पहुंची रामनगर, कॉर्बेट प्रशासन में हड़कंप

Wed, 10 Oct 2018 10:11 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
विज्ञापन
कॉर्बेट नेशनल पार्क - फोटो : अमरउजाला
विज्ञापन

पिछले पांच साल में बाघों की मौत की जांच के लिए सीबीआई की तीन सदस्यीय टीम मंगलवार को यहां पहुंची। रामनगर वन प्रभाग के वन विश्राम भवन में रुकी टीम जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन


सीबीआई की तीन सदस्यीय टीम मंगलवार करीब 11:30 बजे हल्द्वानी से यहां वन परिसर में पहुंची। सीटीआर के निदेशक राहुल के निर्देश पर सीबीआई की टीम को वन परिसर स्थित गेस्ट हाउस में ठहराया गया है।

सीबीआई टीम 12 अक्तूबर तक बाघों के मारे जाने के मामले में जांच करेगी। कॉर्बेट प्रशासन की ओर से हल्द्वानी में ही पिछले पांच साल में मृत बाघ, तेंदुओं की रिपोर्ट भेज दी गई थी। रिपोर्ट भेजे जाने के बाद सीबीआई की टीम मंगलवार को रामनगर पहुंची।
विज्ञापन


कॉर्बेट प्रशासन के अनुसार पिछले पांच सालों में 19 बाघों और सात तेंदुओं की मौत हुई है। इन सभी की मौत प्राकृतिक या आपसी संघर्ष में हुई है। शिकार का कोई मामला नहीं है। सीबीआई टीम में यहां वनाधिकारियों समेत एनजीओ से भी वार्ता कर सकती है। ऐसे में कॉर्बेट प्रशासन में हड़कंप मचा है।      
विज्ञापन


सीबीआई की तीन सदस्यीय टीम मंगलवार को रामनगर पहुंची है। टीम 12 अक्टूबर तक यहां रहेगी। जांच के लिए टीम का पूरा सहयोग किया जाएगा। 
- राहुल, निदेशक, कॉर्बेट टाइगर रिजर्व, रामनगर।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें