फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घंटे की बारिश फिर पसीने से तरबतर

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। दो घंटे की बारिश के बाद उमस ने पसीने से पूरे दिन तरबतर कर दिया। अधिकतम तापमान भी सामान्य से अधिक रहा। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तराखंड के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। सुबह बादलों ने आसमान पर डेरा डाला और लगभग साढ़े नौ बजे से झमाझम बारिश शुरू हो गई। दो घंटे की बारिश ने कुछ देर के लिए उमस और तपिश से राहत दी। साढ़े ग्यारह बजे बारिश बंद होने के कुछ देर बाद ही सूर्यदेव के दर्शन हो गए। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 34.6 और न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से दो और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। पूरा दिन उमस ने बेहाल किया और तपिश पसीने से तरबतर करती रही। जबकि मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 18.7 और न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। अधिकतम तापमान कम होने के कारण मुक्तेश्वर में गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें