फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली, पानी, सिंचाई, सड़क, स्वाय्श्य के मुद्दे छाए

विज्ञापन
चंदपा कोतवाली में ग्रामीणों के साथ बैठक करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
हल्द्वानी। क्षेत्र पंचायत की बैठक में बिजली, पानी, सड़क, सिंचाई, शिक्षा और स्वास्थ्य के मुद्दे प्रमुखता से छाए रहे। प्रधानों ने अधिकारियों पर समस्याओं को गंभीरता से नहीं लेने और बार-बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं किए जाने का आरोप लगाया। सदस्यों ने नगर निगम में शामिल गांवों को परिसीमन को दोषपूर्ण बताते हुए आपत्ति जताई। ब्लाक सभागार में क्षेत्र प्रमुख भोला भट्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में ग्रामीणों को जंगलों से हक हकूक की लकड़ी दिलाए जाने के प्रस्ताव सर्वसम्मत से पारित किए गए। रामनगर रेंज के वन अधिकारी द्वारा कभी भी बैठक में भाग नहीं लिए जाने पर उनके खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। नलकूप खंड के ईई ने बजट के अभाव में नलकूपों की मरम्मत करने में असमर्थता जताई।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य मानपुर पश्चिम विजय सिंह ने देवलचौड़ से समानांतर सड़क निर्माण की मांग की। प्रधान हाथीखाल ने कहा कि पूरे हल्द्वानी का गंदे नाले का पानी ग्राम पंचायत मे आ रहा है जिससे फसल बर्बाद हो रही है। प्रधान मानुपर पश्चिम भागीरथी बिष्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय स्वास्थ्य योेजना सर्वे गलत है और यह 2011 की जनगणना के अनुसार किया गया है।

जंगलों से हक हकूक की लकड़ी दिलाए जाने का प्रस्ताव सर्वसम्मत से पारित
बैठक में न आने पर रामनगर रेंज के वन अधिकारी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित

ये मुद्दे भी रखे
- हाथियाें द्वारा नष्ट की गई फसल के मुआवजे की मांग
-विकासखंड में सड़क किनारे हादसे का सबब बने जर्जर पेड़ों को काटे जाने
-रामपुर रोड में आईटीआई मार्ग में अतिक्रमण हटाने

डीएम की सख्ती
डीएम विनोद कुमार सुमन ने पीलीकोठी के पास नाले का निर्माण नहीं किए जाने को गंभीरता से लेते हुए सिंचाई विभाग के अधिकारी को लताड़ लगाई और जल्द नाले का निर्माण नहीं किए जाने पर दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी। ईई लोनिवि को एक सप्ताह में जीतपुर नेगी कालोनी में स्पीड ब्रेकरों को हटाने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन


ये रहे मौजूद
ज्येष्ठ प्रमुख तारा सिंह नेगी, जिला पंचायत सदस्य कृपाल सिंह, लाखन सिह निगलटिया, बीडीसी सदस्य दुर्गा लाल, मुकुल बल्यूटिया, अर्जुन बिष्ट, सुनीता बिष्ट, संगीता आर्या, माया तिवाड़ी, सुनीता चिलवाल, दीपेंद्र सिंह बिष्ट, कमला जोशी, इंद्रलाल, सीडीओ प्रकाश चंद्र, सीएमओ डॉ. भारती राना, डीडीओ रमा गोस्वामी आदि।

आपसे में उलझे सदस्य
प्रधान भागीरथी बिष्ट ने देवलचौड़ से आगे स्पीड ब्रेकरों से दुर्घटनाओं का खतरा बताते हुए उन्हें हटाने की मांग की। किशन सिंह घुड़दौड़ा के बीडीसी सदस्य मोहन सिंह नेगी ने स्पीड ब्रेकरों को हटाने पर आपत्ति जताते हुए कहा कि दुर्घटनाओं को कम करने के लिए ही स्पीड ब्रेकर बनाए गए हैं। इस पर दोनों दो सदस्य आपस में उलझ गए।

उज्ज्वला गैस योजना में अपात्रों का चयन
हरिनगर की प्रधान माया तिवाड़ी ने कहा कि उज्ज्वला गैस योजना में गलत सर्वे कर अपात्र लोगों का चयन किया गया है। पूर्व उच्चशिक्षा निदेशक पीसी बाराकोटी को अंत्योदय सूची में दिखाकर उनका चयन उज्ज्वला गैस योजना के लिए किया गया है। प्रधान मानुपर पश्चिम भागीरथी बिष्ट ने भी दोबारा सर्वे की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें