नैनीताल। भारतीय वन प्रबंधन संस्थान, भोपाल के सहयोग से एरीज में हो रही पांच दिवसीय कार्यशाला का शनिवार को समापन हो गया। कार्यशाला के समापन सत्र को संबोधित करते हुए एरीज के निदेशक डॉ. अनिल पांडे ने कहा कि जलवायु परिवर्तन पर हो रहे कामों के वैज्ञानिकों के साथ ही अन्य संस्थानों को भी करना चाहिए। संस्थान के वायुमंडल वैज्ञानिक डॉ. नरेंद्र सिंह ने बढ़ रहे वायु प्रदूषण पर चिंता जताते हुए कहा कि बीते सालों में मध्य हिमालयी क्षेत्रों में ग्लोबल वार्मिंग का प्रभाव अधिक हुआ है जो अच्छे संकेत नहीं हैं। इस दौरान आईएफएम से डॉ. गौरव उपाध्याय, डॉ. पारूल जोशी, डॉ. अनुश्री, डॉ. प्रेम प्रकाश, उमेश चंद्र दुम्का आदि रहे।