फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्की हवा और बारिश में बैठ गए फीडर

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। हल्की सी हवा और बारिश ने ट्रांसपोर्ट नगर के दो फीडर ब्रेकडाउन में ला दिए। जबकि कमलुवागांजा 220 केवी में मरम्मत कार्य के चलते सात घंटे शटडाउन रहने के कारण दिनभर ग्रामीण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रही। उधर, सुभाषनगर, कालाढूंगी, 13 बीघा बिजलीघर से निकलने वाले फीडरों में भी ब्रेकडाउन रहा। शाम को नगर क्षेत्र में डेढ़ घंटे बिजली बाधित रही। अधिशासी अभियंता नगर डीके जोशी ने बताया कि सुभाषनगर 33 केवी लाइन में दो बार ट्रिपिंग आई।
विज्ञापन

220 केवी कमलुवागांजा में मरम्मत कार्य होना था और सुबह 10 से शाम 5 बजे तक का शटडाउन लिया गया था। शटडाउन सुबह 10.30 से शाम 5.30 तक रहा। शटडाउन के कारण दिनभर बिजली आपूर्ति बाधित रही। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की आंख मिचौली दिनभर चलती रही। देर शाम मौसम ने मिजाज बदला और हवा चलने के साथ ही बारिश होने लगी। हल्की हवा और बारिश के कारण ट्रांसपोर्ट नगर के देवलचौड़ और बेलबाबा फीडर शाम लगभग छह बजे ब्रेकडाउन में चले गए। रात्रि लगभग साढ़े आठ बजे तक बिजली आपूर्ति सामान्य नहीं हो सकी थी और ग्रामीण क्षेत्र अंधेरे में डूबे हुए थे। अधिशासी अभियंता ग्रामीण अमित आनंद ने बताया कि टीम पेट्रोलिंग कर फाल्ट ढूंढ रही है। एसडीओ एचडी पुनेठा ने बताया कि इंसूलेटर फटने के कारण बेलबाबा फीडर ब्रेकडाउन में गया था। देवलचौड़ फीडर रात लगभग पौने नौ बजे सामान्य हो गया। जबकि बेलबाबा का फीडर रात पौने दस बजे सामान्य हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें