हल्द्वानी। विकासनगर देहरादून में 18 से 22 दिसंबर तक राज्य स्तरीय यूथ चैंपियनशिप और 30 से 31 दिसंबर तक राज्य स्तरीय जूनियर वालीबाल चैंपियनशिप होनी है। सोमवार को जिला वॉलीबाल एसोसिएशन की ओर से नैनीताल जिले की टीम का चयन किया गया।
बालक वर्ग में नीरज बिष्ट, कमल धोनी, चंदन गोस्वामी, प्रशांत चौधरी, पवन आर्या, वत्सल, नीरज, सुनल, मयंक बोरा, अभय जोशी, विजय का चयन हुआ है। बालिका वर्ग में भावना, हेमा खनी, सरिता, प्रियंका, रितिका, निकिता, हिमानी, रिया, रोशनी, पूजा आर्या, योगिता, मीनाक्षी, दीपाली शामिल की गई हैं।
जूनियर बालक वर्ग में गिंदर सिंह, अजय, महेश सिंह, चंदन, करनदीप, विपिन, विशाल, सौरभ, हर्षित, राज खनायत, मोहित, पवन, करन, अजय ने टीम में जगह बनाई है। जबकि जूनियर बालिका वर्ग में भावना, प्राची, उषा जोशी, प्राची सैनी, हर्षिता, ऐश्वर्या, दीपशिखा, गीतांजली, पूजा, सुरभि, शिखा जोशी, अनुष्का, महिमा का चयन हुआ है।