द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। बिपिन त्रिपाठी कुमाऊं प्रौद्योगिकी संस्थान में राष्ट्र स्तरीय आप्टिकल कम्युनिकेशन विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इलेक्ट्रोनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग में संस्थान के निदेशक डा. आरके सिंह ने शुभारंभ किया। कहा कि आधुनिक प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में यह कार्यशाला मील का पत्थर साबित होगी।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि निदेशक डा. आरके सिंह ने आप्टिकल कम्युनिकेशन को सदी का सबसे तेज एवं प्रभावी संचार माध्यम बताया। विषय विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को सैद्धांतिक एवं प्रयोगिक प्रशिक्षण के द्वारा विभिन्न विषयों की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर डा. अनिरुद्ध गुप्ता, डा. अजीत सिंह, ललित गढ़िया, रचना आर्या, आरपी सिंह और वरुण काकर सहित तमाम लोग मौजूद थे।