फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फड़ लगने से व्यापार और यातायात प्रभावित होने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। विभिन्न क्षेत्रों से आए फड़ व्यवसायियों के खिलाफ व्यापार मंडल का अभियान जारी है। इसी क्रम में व्यापारी नेताओं ने कैंट बोर्ड की मुख्य अधिशासी अधिकारी ज्योति कपूर को ज्ञापन सौंपा, कहा कि फड़ों के कारण जहां व्यापार प्रभावित हो रहा है, वहीं यातायात व्यवस्था पर भी कुप्रभाव पड़ रहा है। इस तरह की मनमानी को व्यापार मंडल बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने तत्काल बाहरी फड़ व्यवसायियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

दरअसल नगर में लगने वाले फड़ों से कैंट बोर्ड तह बाजारी वसूलती है और फड़ व्यापारी मनमाने ढंग से जहां-तहां दुकान खोल देते हैं, इससे नगर में कई बार यातायात व्यवस्था चरमरा जाती है। नगर अध्यक्ष भगवंत सिंह नेगी के नेतृत्व में भेजे ज्ञापन में इस मनमानी को नियम विरुद्ध बताया गया। ज्ञापन में कहा गया है कि स्थानीय व्यापारी छावनी परिषद और अन्य विभागों को तमाम तरह के कर अदा कर किसी तरह से आजीविका चला रहे हैं। नगर का व्यवसाय पहले ही मरणासन्न स्थिति में हैै। रही सही कसर फड़ व्यापारी पूरी कर दे रहे हैं। साप्ताहिक बंदी के अलावा भी नगर में भारी मात्रा में फड़ व्यापारी पहुंचने लगे हैं। जिस कारण व्यापार प्रभावित हो रहा है। व्यापारी नेताओं ने स्थानीय दुकानदारों के हितों को ध्यान में रखते हुए बाहरी फड़ व्यवसायियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन भेजने वालों में महासचिव हर्ष पंत, कोषाध्यक्ष, दीपक पंत सहित तमाम व्यापारी नेता शामिल थे।

व्यापार लाइसेंस देने की भी उठाई मांग
रानीखेत। व्यापारी नेताओं ने छावनी सीईओ ज्योति कपूर से व्यापार लाइसेंस प्रदान करने की भी मांग की है। कहा कि पूर्व में छावनी द्वारा व्यापारियों को खाद्य लाइसेंस जारी किए जाते थे, लेकिन पिछले कुछ सालों से यह व्यवस्था सुचारू रूप से नहीं चल रही है। नगर अध्यक्ष भगवंत नेगी ने फिर से यह व्यवस्था सुचारू करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें