फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धीरे चलाओ गाड़ी, स्पीड रडार गन देख रही है

विज्ञापन
स्पीड
विज्ञापन
हल्द्वानी। शहर की सड़कों पर अब तेज रफ्तार गाड़ी चलाना आसान नहीं होगा। यदि आपके वाहन की गति तेज है तो पकड़े जाएंगे। पुलिस नहीं रुकेगी। यह काम स्पीड रडार गन करेगी। इसकी रिकार्डिंग के आधार पर पुलिस चालान सीधे घर पहुंचाएगी। मंगलवार को इस पहल की शुरूआत हो गई है। जगदंबानगर में आठ उन लोगों को चिह्नित किया है जो सड़क पर फर्राटा भर रहे थे।
विज्ञापन

यातायात निरीक्षक महेश चंद्रा ने बताया कि रोजाना तेज गति से बाइक चलाने वालों का पीछा करना पुलिस के लिए संभव नहीं है। पीछा करने पर हादसे भी हो रहे हैं। इससे निपटने के लिए पुलिस ने नया प्रयोग किया है। अब बाइक सवारों को रोका नहीं जाएगा। स्पीड रडार गन उनकी निगरानी करेगी। इसकी रिकार्डिंग के बाद चालान या नोटिस घरों को भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि मंगलवार को जगदंबानगर इलाके में इसका ट्रायल किया गया। पहले ही दिन तेज रफ्तार से बाइक चला रहे आठ लोगों चिह्नित किया गया है। उन्होंने कहा कि इससे सड़कों पर होने वाले हादसों पर लगाम लगेगी।
विज्ञापन

यह भी जानें
1- यातायात पुलिस और सीपीयू के पास एक-एक स्पीड रडार गन है
2- इसे हर दिन अलग-अलग स्थानों पर लगाया जाएगा
3- यातायात निरीक्षक और चार पुलिस वाले होंगे टीम में
4- वाहनों के नंबर के आधार पर नोटिस भेजगी पुलिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें