फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर शिक्षकों का शांतिपूर्ण धरना आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। एकल विद्यालयों में स्थायी शिक्षकों की नियुक्ति करने सहित तमाम मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संगठन की ब्लॉक इकाई ने 18 जुलाई से शांतिपूर्ण धरना देने का निर्णय लिया है। संघ की यहां हुई बैठक में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। कहा कि पूर्व में विभाग को सौंपे गए ज्ञापनों पर आज तक सार्थक कार्रवाई नहीं हुई है। जिसके चलते शिक्षकों में आक्रोश है।
विज्ञापन

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि अध्यापक विहीन और एक शिक्षक वाले विद्यालयों में स्थायी शिक्षकों की तैनाती होनी जरूरी है।

वक्ताओं ने समय पूर्व विद्यालयों में परीक्षा कार्यक्रम घोषित करने, ब्लॉक में कार्यरत प्रोविजन पीरियड पूर्ण कर चुके शिक्षकों का स्थायीकरण करने की मांग भी उठाई। कहा कि राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में नर्सरी कक्षाएं संचालित करने की अनुमति भी मिलनी चाहिए और आंगनबाड़ी को प्राथमिक विद्यालयों से संबद्ध किया जाना चाहिए।

सर्व शिक्षा अभियान में कार्यरत शिक्षकों का सीपीएसएन नहीं कट रहा है, यह राशि उनके खातों में समायोजित करने पर जोर दिया गया। बैठक में बलवंत अधिकारी, नंदा बल्लभ मैनाली, ललित पालीवाल, जगदीश तिवारी, दया कृष्ण जोशी, भुवन भट्ट, निरंजन कुमार, त्रिभुवन सिंह, ललित मोहन पांडेय, मोहन जोशी, प्रकाश जोशी, नवीन पुजारी, गिरधर राणा, जगदीश कांडपाल, संजय जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें