रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत वाल्मीकि समाज ने सामाजिक कार्यकर्ता सुमन कुमार चौहान को मालरोड मोहल्ले का चौधरी नियुक्त किया है। इस दौरान मालरोड में हुई सभा में सभी बेड़े के चौधरियों ने सर्व सम्मति से चौहान को पगड़ी पहनाई। वक्ताओं ने चौहान की ताजपोशी को सही कदम बताया। कहा कि चौहान समाज के कार्यों में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं। सामाजिक कार्यों में काफी अनुभव रखते हैं। नवनियुक्त चौधरी सुमन चौहान ने भी समाज की समस्याओं के निराकरण के लिए हर संभव संघर्ष करने का संकल्प जताया और सभी से सहयोग की भी अपील की। सभा की अध्यक्षता करते हुए समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति मुन्ना ठेकेदार ने भी चौहान को नेतृत्व क्षमता के टिप्स दिए। संचालन सेवानिवृत्त नायब नाजिर सुरेश कुमार चौहान ने और सुरेश सेठ ने किया। सभा में मदन लाल, मुंशी जी, राजेंद्र कुमार, सुरेश, किशन लाल आदि भी मौजूद थे। बाद में भोज का आयोजन भी किया गया।