फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी: रील बनाने पर भाई ने टोका...तो 14 साल की बहन ने फंदे से लटककर दी जान, परिवार में कोहराम

Wed, 14 Oct 2026 04:23 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

लालकुआं में 14 वर्षीय किशोरी का शव फंदे से लटका मिला। वह 8वीं की छात्रा थी और रील बनाती थी। देर तक मोबाइल चलाने पर भाई ने उसे डांटा था। एसटीएच ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
किशोरी ने फंदे लगाकर की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लालकुआं कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक 14 वर्षीय किशोरी का शव मंगलवार देर रात फंदे से लटका मिला। परिजन उसे एसटीएच लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि रील बनाने और देर तक मोबाइल चलाने को लेकर किशोरी के भाई ने उसे टोका था। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि किशोरी 8वीं की छात्रा थी और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रील बनाती थी। शुरुआती जांच में सामने आया कि मंगलवार रात भी वह काफी देर तक मोबाइल चलाने में व्यस्त थी। इस पर उसके बड़े भाई ने उसे टोकते हुए डांट दिया था। कुछ देर बाद परिजनों ने किशोरी का शव कमरे में फंदे से लटका देखा। फंदे से उतारकर परिवार वाले तुरंत उसे एसटीएच लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर तुरंत पुलिस पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया। बुधवार को पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस के अनुसार किशोरी तीन भाइयों की इकलौती बहन थी। उसकी मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें