फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 14 और कोरोना पाजिटिव मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। जिले में कोरोना पाजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। दिल्ली से आए 14 और लोग आज कोरोना पाजिटिव आए। सभी को क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था और रिपोर्ट आने के बाद एसटएीच शिफ्ट कर दिया गया। एसटीएच में कोरोना पाजिटिव 68 मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि तीन दिन पहले दिल्ली से 14 लोग आए थे। सभी की स्टेजिंग एरिया में जांच करने के बाद क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था। आज रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद एसटीएच भेजा गया है। जिले में अभी तक 6506 के सैंपल लिए गए और 424 की रिपोर्ट पाजिटिव आई। 5605 की रिपोर्ट निगेटिव आई सात सैंपल रिजेक्ट हुए और 285 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज 185 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। नैनीताल के 259, अल्मोड़ा के 72, बागेश्वर के 85, पौड़ी गढ़वाल के 4, ऊधमसिंह नगग के 3 और पिथौरागढ़ के एक कोरोना पाजिटिव मरीज है। 52 क्वारंटीन सेंटरों में 413 को रखा गया है। जबकि दस पेड क्वारंटीन सेंटरों में 80 को रखा गया है। चार कोविड केयर सेंटर में 204 को रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें