कराटे प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी।
हल्द्वानी। देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप में नैनीताल जिले के खिलाड़ियों ने 14 स्वर्ण पदक, 16 रजत और 14 कांस्य पदक जीते। कराटे में गोल्ड पदक जीतने वाले 14 खिलाड़ी राष्ट्रीय चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे।
जिला एसोसिएशन के टेक्निकल डायरेक्टर वीरेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि युवा कल्याण विभाग के बहुउद्देश्यीय क्रीड़ा भवन में बीती नौ से 11 मई तक 22वीं राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता हुई। उत्तराखंड कराटे फेडरेशन की ओर से आयोजित चैंपियनशिप में सब जूनियर, कैडेट जूनियर, अंडर-21, व सीनियर वर्ग में विभिन्न जिलों के 480 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें नैनीताल जिले से 55 खिलाड़ी खेले। गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी नौ जून से 15 जून को देहरादून परेड ग्राउंड में होने वाली राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे। एसोसिएशन अध्यक्ष संजय किरौला, राजेंद्र सिंह क्वीरा, देवेंद्र सिंह बिष्ट, विकास भगत, नीरजा बोरा, चेतन भट्ट, निकिता यादव, सुनील मेहरा ने खिलाड़ियों से आगे भी बेहतर खेल की उम्मीद जताई है।