फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नैनीताल में 13वीं आदित्य-एल1 सपोर्ट सेल कार्यशाला संपन्न

Thu, 16 Jul 2026 12:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) में 13वीं आदित्य-एल1 सपोर्ट सेल कार्यशाला का बुधवार को समापन हो गया। दस दिवसीय कार्यशाला भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और एरीज के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इसमें देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों और शोध संस्थानों के 32 विद्यार्थियों और शोध छात्रों ने भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शोधार्थियों और युवा वैज्ञानिकों को आदित्य-एल1 मिशन के वैज्ञानिक उद्देश्यों से परिचित कराना था। उन्हें सौर भौतिकी से संबंधित डेटा के विश्लेषण की उन्नत तकनीकों पर भी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। एरीज के निदेशक मनीष कुमार नजा ने कहा कि आदित्य-एल1 सपोर्ट सेल का उद्देश्य देश में सौर भौतिकी अनुसंधान को सशक्त बनाना है। इसका लक्ष्य युवा शोधकर्ताओं का एक सक्षम उपयोगकर्ता समुदाय तैयार करना है। यह समुदाय आदित्य-एल1 मिशन के डेटा का अधिकतम उपयोग कर सकेगा। इससे उत्कृष्ट शोध परिणाम प्राप्त किए जा सकेंगे। कार्यशाला का संयोजन आदित्य-एल1 सपोर्ट सेल के प्रभारी एस. कृष्णा प्रसाद ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें