फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

135 युवाओं ने महादान कर शहीदों को दी सलामी

Thu, 27 Jul 2017 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी।
विज्ञापन
135 युवाओं ने महादान कर शहीदों को दी सलामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कारगिल विजय दिवस पर एमबीपीजी कॉलेज में बुधवार को रक्तदान शिविर में 135 युवाओं ने रक्तदान कर शहीदों को सलामी दी। शिविर का आयोजन एमबीपीजी कॉलेज और अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से किया गया था। महादानियों को स्मृति चिन्ह और प्रमाणपत्र देकर भी सम्मानित किया गया। इसमें सिंथिया स्कूल ने सक्रिय सहयोग किया। 
विज्ञापन


मुख्य अतिथि उच्चशिक्षा निदेशक डॉ. बीसी मेलकानी ने सुबह साढ़े नौ बजे शिविर का शुभारंभ किया। इसके बाद मनोविज्ञान विभाग के सभागार में महादानियों की भीड़ लग गई। बेस अस्पताल की ब्लड बैंक की तीन टीमों ने व्यवस्था संभाली। साढ़े 11 बजे के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल की ब्लड बैंक की टीम के पहुंचने पर शिविर में तेजी आ गई।

सभागार में रक्तदान के लिए 25 से अधिक अस्थाई बेड लगाए गए थे। अपराह्न तीन बजे तक चले रक्तदान शिविर में बेस अस्पताल की ब्लड बैंक की टीम ने 79 यूनिट ब्लड एकत्र किया। वहीं, देर से पहुंची डा. सुशीला तिवारी अस्पताल की ब्लड बैंक की टीम अपराह्न करीब डेढ़ बजे तक केवल 56 यूनिट ब्लड एकत्र कर सकी। 
विज्ञापन


उच्चशिक्षा निदेशक डॉ. मेलकानी, सिंथिया स्कूल के प्रधानाचार्य प्रवींद्र कुमार रौतेला, एमबीपीजी कॉलेज की प्रभारी प्राचार्य डॉ. ऊषा मित्तल, उच्चशिक्षा विभाग के रक्तदान नोडल अधिकारी डॉ. एएस उनियाल, एनएसएस के जिला समन्वयक ललित मोहन पांडेय, एनसीसी एयरविंग के फ्लाइंग आफिसर डॉ. अमित कुमार, एनएसएस प्रभारी डॉ. मनोज पंत ने  महादानियों को स्मृति चिन्ह और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। छात्र-छात्राओं को संगोष्ठी में रक्तदान के संबंध में जानकारी भी दी गई।

शिविर में बेस अस्पताल की ब्लड बैंक के चिकित्सा अधिकारी डॉ. सीएस ह्यांकी, सिस्टर अंजलि, गिरीश मौनी, देवेश कार्की, धर्मेंद्र, सरिता, विशन सिंह, सुरेश पाठक, श्याम सिंह और एसटीएच ब्लड बैंक की प्रभारी डॉ. सलौनी उपाध्याय, सरिता सिजवाली, सुषमा, दीपिका, कविता, खालिद, अनिल आदि मौजूद रहे।


एनसीसी के कैडेट रहे सक्रिय

एनसीसी एयर विंग के कैडेट महेंद्र डंगवाल, आंदन मेहरा, सूरज रंगवाल, अर्जुन अधिकारी, चक्रमणि भट्ट, अंकुल नेगी, दर्शन बोहरा, शुभम बिष्ट, दीपक शाही, मयंक पांडे, रविंदर सिंह, विकास पांडे, सुमित थापा, विजय फर्सवान, गोकुल खोलिया, मनीष पांडे, वसुंधरा बिष्ट, हिमानी पडलिया, दीपिका जलाल, रुचित तिवारी, विधि परिहार, रजनी बिष्ट, निशा थुवाल, ईशा बिष्ट, दीक्षा, विद्या परिहार, काजल, प्रियंका मेहता, पूजा सुनाल, वैशाली आर्या, मेघा बिष्ट, कमल, चित्रेश पंत, कमलेश ने छात्र- छात्राओं को प्रोत्साहित किया। 

इन्होंने किया सहयोग

एमबीपीजी कालेज के चीफ प्राक्टर डॉ. आरएस भाकुनी, प्राध्यापक डॉ. रेनू जलाल, डॉ. रेखा जोशी, डॉ. पूनम पांडे, डॉ. तारा भट्ट, डॉ. नवीन भगत, डॉ. हेमंत शुक्ला, डॉ. महेश कुमार, डॉ. एमपी सिंह, डॉ. एपी सिंह, डॉ. एचएस भाकुनी, डॉ. पुष्कर गौड़, वीर सिंह बिष्ट, प्रशासनिक अधिकारी सुरेंद्र सिंह रौतेला, राकेश अधिकारी, नवीन जोशी, तान्या, नीरज पडलिया, प्रकाश पनेरु, दीपक जाटव ने सहयोग किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें