फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अनुमति के पैठ बाजार लगाने पर जवाब तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। हाइकोर्ट ने सुल्तानपुर लक्सर में नगरपंचायत की अनुमति के बिना पैठ बाजार लगाए जाने के मामले में मुख्य नगर पंचायत अधिकारी को नोटिस जारी कर तीन सप्ताह में जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मुख्य न्यायाधीश केएम जोसेफ और न्यायमूर्ति आलोक सिंह की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। लक्सर हरिद्वार निवासी नाहिद खान और जाविद ने जनहित याचिका दायर कर कहा है कि सुल्तानपुर लक्सर में नगर पंचायत की अनुमति के बिना सप्ताह में दो दिन पैठ बाजार लग रही है। याचिका में कहा कि यहां की आबादी लगभग 30 से 40 हजार है। बाजार लगने से यहां गंदगी हो रही है। इससे यहां रह रहे लोगों का जीना दूभर हो गया है। याचिका में कहा कि भीड़ अधिक होने के कारण सुबह-शाम स्कूल के बच्चों को देर हो जाती है और कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इसकी शिकायत नगर पंचायत और सरकार से की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें