फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट निरीक्षक ने अमेरिकी दंपति का खोया पासपोर्ट लौटाया

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
हल्द्वानी। रामनगर-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस में सफर के दौरान अमेरिकी दंपति के गुम पासपोर्ट, नगदी, क्रेडिट कार्ड को लौटाकर काशीपुर स्टेशन में तैनात टिकट निरीक्षक हरिशंकर ने ईमानदारी की मिसाल पेश की।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ संजय यादव ने बताया कि 13 मार्च को ट्रेन संख्या 15056 रामनगर-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस के द्वितीय वातानुकूलित कोच ए 1 की बर्थ संख्या 24, 25 पर अमेरिकी दंपति यात्रा कर रहा था। टिकट निरीक्षक हरिशंकर ने देखा कि अमेरिकी यात्रियों का सीट पर पर्स छूट गया है, जिसमें 5200 अमेरिकन डॉलर, आठ हजार भारतीय रुपये, दो पासपोर्ट, दो क्रेडिट कार्ड, एक वीजा था। टिकट निरीक्षक हरिशंकर ने व्यक्तिगत प्रयासों से अमेरिकी दंपति को ढूंढ कर उनका सामान जीआरपी आगरा सौंपा। जहां जीआरपी पुलिस के हाथों खोया सामान पाकर अमेरिकी दंपति की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इज्जतनगर मंडल के रेल अधिकारियों ने टिकट निरीक्षक हरिशंकर की ईमानदारी की सराहना की है।
विज्ञापन


टिकट निरीक्षक ने अमेरिकी दंपति का खोया पासपोर्ट लौटाया
रामनगर-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान अमेरिकी दंपति का छूटा था पर्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें