फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण से ही आत्मनिर्भर होंगे युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। एनसीआरआई हैदराबाद के सहयोग और इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज एंड डेवलपमेंट रिसर्च की ओर से कुमाऊं विश्वविद्यालय के हरमिटेज भवन में सात दिनी कार्यशाला जारी है। तीसरे दिन प्रतिभागियों को उद्यमिता विकास के संबंध में बताया गया।
विज्ञापन

एग्रीबिजनेस जीबी पंत विश्वविद्यालय पंतनगर के डॉ. सौरभ सिंह ने उन्होंने कहा कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विश्वविद्यालय एवं शिक्षण संस्थाओं द्वारा लघु एवं कुटीर उद्योगों की स्थापना और संचालन का प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए। पंतनगर विवि के अतिथि व्याख्याता डॉ. आशुतोष सिंह ने उत्तराखंड के परिप्रेक्ष्य में एग्रीबिजनेस विषय पर जानकारी दी। कहा कि ज्ञान और प्रशिक्षण के अभाव में ग्रामीण क्षेत्रों का 40 प्रतिशत फलोपज और 80 प्रतिशत वनोपज बेकार हो जाता है। जिसे प्रशिक्षण के माध्यम से संरक्षित कर बढ़ाया जा सकता है। इसके बाद देहरादून से आए वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अरुण कुकसाल ने पलायन रोकने के लिए कार्ययोजना पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के मुख्य संयोजक प्रो. अतुल जोशी ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान डॉ. प्रदीप जोशी, डॉ. सारिका जोशी, डॉ. कमल के पांडे, वैशाली बिष्ट, विनोद जोशी, चमन कुमार, दीक्षा पंवार आदि थे।
विज्ञापन


प्रशिक्षण से ही आत्मनिर्भर होंगे युवा
कार्यशाला में प्रदेश के युवा उद्यमियों के अनुभव केस स्टडी के माध्यम से साझा किए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें