रामनगर (नैनीताल)। भले ही प्रधानमंत्री ने यहां पर कोई जनसभा न की हो, लेकिन वह दो लोकसभा सीटों पर अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे। उनका काफिला जिधर से गुजरा, वहां के लोगों के दिलों में उतरते चले गए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को सबसे पहले देहरादून पहुंचे और वहां से कोटद्वार फिर कालागढ़ पहुंचे। यहां पर पीएम मोदी लोगों से तो नहीं मिले, लेकिन वहां पर उनके स्वागत के लिए खड़े लोगों का उन्होंने अभिवादन किया तो लोगों ने भी मोदी जिंदाबाद के नारे लगाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया। पीएम मोदी के कालागढ़ में रहने तक लोगों की नजरें उन पर ही थी। शाम को कॉर्बेट पार्क घूमने के बाद जब उनका काफिला रामनगर से गुजरा तो यहां पर भी लोगों ने जोशोखरोश से उनका स्वागत किया और मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए। पीएम मोदी ने भी जनता का अभिवादन स्वीकार और हाथ जोड़ते हुए आगे निकल गए। उनके इस अंदाज ने लोगों के दिलों में घर कर लिया और हर किसी की जुबान पर उनकी ही चर्चा थी। इस तरह मोदी ने पौड़ी, नैनीताल संसदीय सीट की जनता को प्रभावित किया।
दो लोकसभा सीटों को साध गए मोदी
जिधर से गुजरा काफिला, उधर छोड़ गए अपनी छाप