फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेट एथलेटिक्स मीट का रंगारंग आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। राज्य स्तरीय विद्यालयी अंडर-19 एथलेटिक्स प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज हो गया है। खेल मंत्री अरविंद पांडे ने ध्वजारोहण और खेल मशाल सौंपकर खेलों का शुभारंभ किया। इस दौरान राजकीय इंका दौलिया, राजकीय बालिका इंका हल्द्वानी के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुती दी। 13 जिलों और स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून के एथलीटों ने मार्च पास्ट कर खेल मंत्री को सलामी दी। मंगलवार को एफटीआई मैदान में खेलों का शुभारंभ करते हुए खेल मंत्री ने कहा कि खेलोगे कूदोगे होगे खराब वाली अवधारणा अब बदल चुकी है।
विज्ञापन

खिलाड़ी अगर मन से संकल्प कर ले तो कोई सफलता उससे दूर नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को भत्ता और अन्य सुविधाएं देने का प्रयास किया जाएगा। प्रतियोगिता बुधवार को भी जारी रहेगी। इस मौके पर पूर्व सांसद बलराज पासी, सीईओ केके गुप्ता, हरेंद्र मिश्रा, राहुल पंवार, संजय वर्मा, जिला क्रीड़ा अधिकारी अख्तर अली, मधुसूदन मिश्रा, राजकुमार भंडारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें