फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी और काशीपुर में आयकर विभाग की छापेमारी

विज्ञापन
Income tax Fraud, ITR, SMS Fraud, phishing attacks
विज्ञापन
हल्द्वानी। आयकर विभाग के अधिकारियों की तीन अलग-अलग टीमों ने शुक्रवार को हल्द्वानी और काशीपुर में बकाया वसूली के लिए तीन कारोबारियों के प्रतिष्ठानों में छापेमारी की। इस दौरान टीमों ने उक्त फर्मों के बैंक खातों समेत जनरेटर किराया अटैच कर लाखों रुपये की वसूली की।
विज्ञापन

प्रधान आयकर आयुक्त सुनिधि श्रीवास्तव के निर्देश पर शुक्रवार को हल्द्वानी में संयुक्त आयकर आयुक्त (ओएसडी) जितेंद्र कुमार सोनकर के नेतृत्व में विभागीय टीम ने शीलचंद्र एग्रो ऑयल्स में छापा मारा। साथ ही फर्म के बैंक खातों को अटैच कर 40 लाख रुपये की वसूली की। इस दौरान आयकर निरीक्षक धीरज कुमार, धनंजय कुमार आदि थे। दूसरी टीम ने आयकर अधिकारी दिनेश कुमार के नेतृत्व में बरेली रोड स्थित कोहली ट्रेडर्स में टैक्स रिकवरी सर्वे किया। अधिकारियों ने इस फर्म के तीन बैंक खातों समेत कोहली ट्रेडर्स को मिलने वाले जनरेटर के किराए को भी अटैच कर दिया। इस टीम में आयकर निरीक्षक लोकेश मीणा, अजीत कुमार तिवारी आदि थे। विभाग की एक अन्य टीम ने आयकर अधिकारी सिब्ते हसन के नेतृत्व में काशीपुर स्थित केजीएन एग्रो सीड के व्यावसायिक प्रतिष्ठान में छापेमारी कर साढ़े तीन लाख रुपये बकाया की वसूली की। संयुक्त आयकर आयुक्त जितेंद्र कुमार ने बताया कि आयकर के कई और बकाएदारों को चिन्हित किया गया है। इन बकाएदारों से वसूली के लिए आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


हल्द्वानी और काशीपुर में आयकर विभाग की छापेमारी
कारोबारियों के फर्मों के बैंक खातों को अटैच कर लाखों की वसूली
कई और बकायेदार चिन्हित, शीघ्र होगी कार्रवाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें