फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नामित सभासद बनने को तिकड़म शुरू

विज्ञापन
neta ji
विज्ञापन
नैनीताल। नगर निकाय चुनाव भले निपट चुके हों, लेकिन पालिका में अपनी जगह बनाने को जोरआजमाइश जारी है। निकायों में नामित सभासद बनने की दौड़ में शामिल नेताओं ने पद पाने के लिए तिकड़म शुरू कर दिया है। हालांकि पालिका चुनाव की तरह नामित करने को लेकर बगावत के भी आसार हैं। क्योंकि सीटें कम हैं और सत्तापक्ष के पास नामों की लिस्ट बहुत लंबी है। ऐसे में कुछ को ही मौका मिल पाएगा।
विज्ञापन

सरकार चुनाव जीतकर पालिका बोर्ड में जगह बनाने वालों के अलावा कुछ लोगों को नामित सभासद बनाकर सदन का हिस्सा बनाती है। सत्तापक्ष को ही पालिका में अपने सभासदों को नामित करने का अधिकार है। कांग्रेस शासनकाल में नगर पालिका नैनीताल में सरकार की ओर से त्रिभुवन फर्त्याल, दीपक रुवाली, जेके शर्मा, सरवर अली खान, ईशा साह, बच्ची भाई समेत नौ को नामित सभासद बनाया गया था। इस समय राज्य की सत्ता में भाजपा की सरकार है। ऐसे में सभासदों को नामित करने का अधिकार भाजपा के पास है। फिलहाल भाजपा नैनीताल में तीन सभासदों को ही नामित करने पर विचार कर रही है। भाजपा नगराध्यक्ष मनोज जोशी ने बताया कि पार्टी में सभासदों को नामित करने पर विचार चल रहा है। जल्द ही संगठन से नाम मांगे जाने की उम्मीद है। संभव है कि जनवरी में सरकार कुछ भाजपाइयों को नए साल का तोहफा दे।
विज्ञापन


अब नामित सभासद के लिए तिकड़म शुरू
नगर पालिका चुनाव भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन पालिका में अपनी जगह बनाने को जोरआजमाइश जारी है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें