फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटलों के 70 प्रतिशत तक कमरे हुए फुल

विज्ञापन
nainital - फोटो : file photo
विज्ञापन
नैनीताल। सरोवर नगरी 25 दिसंबर क्रिसमस के मौके पर पर्यटकों से गुलजार रही। चार विदेशी पर्यटकों समेत कुल 1103 पर्यटकों ने जू में पशु-पक्षियों का दीदार किया जबकि 750 ने रोपवे का आनंद लिया। टीआरसी सूखाताल के सभी कमरे फुल रहे। कुछ होटलों में 70 प्रतिशत तो कुछ में 40 प्रतिशत तक कमरे भरे रहे।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह से आसमान साफ रहा। छुट्टियों के चलते बड़ी संख्या में पहुंचे पर्यटकों ने नैना देवी के दर्शन किए और मौसम का आनंद लिया। सरोवर नगरी में अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम चार डिग्री सेल्सियस रहा। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश साह ने बताया कि माल रोड के होटलों में ज्यादा रौनक नहीं रही। रविवार को पर्यटकों की संख्या ज्यादा रही थी जबकि मंगलवार को छुट्टियां खत्म होने के कारण काफी पर्यटक नगर से चले गए। ऐसे में माल रोड के होटलों के 40 से 50 प्रतिशत तक कमरे ही भर पाए। उन्होंने कहा कि थर्टी फर्स्ट की भी ज्यादा पूछताछ नहीं है। अभी तक 40-50 प्रतिशत कमरों की बुकिंग की संभावना है।
विज्ञापन



होटलों के 70 प्रतिशत तक कमरे हुए फुल
क्रिसमस पर पर्यटन नगरी में उमड़े सैलानी, शाम तक पहुंचते रहे पर्यटक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें