फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच चौड़ीकरण में शिफ्ट होगी 13 किमी पेयजल लाइन

विज्ञापन
Water Tap
विज्ञापन
हल्द्वानी। एनएच चौड़ीकरण में सड़क के बीच में आ रही 13.90 किमी पेयजल लाइन शिफ्ट की जाएगी। लाइन शिफ्टिंग की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। एनएच चौड़ीकरण में सड़क के बीचोंबीच आ रही लाइन शिफ्ंिटग के लिए जलसंस्थान को शासन से धनराशि मिल चुकी है। एक बार टेंडर भी कर दिए गए थे लेकिन अब निकाय चुनाव के बाद दोबारा टेंडर कराए जाएंगे।
विज्ञापन

गोरापड़ाव से गौलापार होते हुए काठगोदाम तक सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है। इस दौरान सड़क किनारे बाधक बने पेड़ों का कटान, बिजली और पेयजल लाइनों की शिफ्टिंग की जानी है। पेयजल लाइनों की शिफ्टिंग के लिए जलसंस्थान को 133 लाख रुपये की धनराशि जारी कर दी गई है। जलसंस्थान सूत्रों के मुताबिक एनएच चौड़ीकरण में करीब 700-800 पेड़ बाधक बने हैं। वन विभाग द्वारा इन पेड़ों को काटा जाना है। पेड़ों के काटे जाने के बाद एनएच की ओर से जलसंस्थान को पेयजल लाइन शिफ्टिंग के लिए स्थल उपलब्ध कराया जाएगा। जहां लाइन शिफ्ट की जानी है उसकी मार्किंग की जाएगी।

पेयजल लाइन शिफ्टिंग के लिए धनराशि मिल चुकी है। लेकिन अभी पेड़ों का कटान नहीं हुआ है। एनएच ने लाइन बिछाने के लिए स्थल उपलब्ध कराना है। उसकी ओर से सुझाए गए स्थल पर ही नई लाइन बिछाई जाएगी। क्षेत्र में करीब 30 हजार पेयजल उपभोक्ता हैं। सभी के कनेक्शन नई लाइन से शिफ्ट किए जाएंगे। चुनाव बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विशाल कुमार सक्सेना, अधिशासी अभियंता जलसंस्थान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें