फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। कोसी बैराज के पास टेंपो की चपेट में आकर बाइक सवार ट्रक चालक की मृत्यु हो गई। मोहल्ला खताड़ी निवासी 48 वर्षीय मो. जाकिर पुत्र अब्दुल सलाम ट्रक चालक था। वह बुधवार को बैलपड़ाव की ओर से बाइक पर सवार होकर अपने घर आ रहा था। इसी दौरान कोसी बैराज के पास उसकी बाइक टेंपो की चपेट में आ गई। इससे जाकिर की मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा। परिजनों ने बृहस्पतिवार को शव को सुपुर्द-ए-खाक किया। एसएसआई कश्मीर सिंह ने बताया कि घटना का कारण बने टेंपो को कब्जे में ले लिया गया है। जाकिर के परिवार में पत्नी, बेटी हिना, बेटा उवेश है। परिजनों ने टेंपो चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें