फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौला में 23 से शुरू होगा खनन

विज्ञापन
खनन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। इंतजार की घड़ियां खत्म। 23 अक्तूबर से गौला नदी में खनन शुरू होने जा रहा है। नदी में सबसे पहले शीशमहल गेट खोला जाएगा। फिर एक-एक कर बाकी गेटों से उप खनिज निकासी शुरू होगी।
विज्ञापन

सूबे में एक अक्तूबर से खनन सत्र शुरू होता है लेकिन नदी में पानी होने की वजह से अभी खनन शुरू नहीं हो पाया था। बुधवार को वन विभाग, वन निगम के अधिकारियों ने गौला नदी का निरीक्षण किया। इसमें फैसला लिया कि नदी के सभी गेटों को एक साथ नहीं खोलकर एक-एक कर खोला जाए। 23 अक्तूबर को सबसे पहले शीशमहल गेट खोलने का फैसला लिया गया है। फिर एक-दो दिन बाद (25-26) को राजपुरा और बाद में इंदिरानगर गेट खोला जाएगा। वन निगम ने शीशमहल गेट पर इलेक्ट्रॉनिक धर्मकांटा, सीसीटीवी, इंटरनेट सिस्टम, कंप्यूटर आदि का काम शुरू कर दिया है। वन विभाग का दावा है कि शीशमहल से राजपुरा तक सीमांकन का काम पूरा हो चुका है। वन निगम के आरएम एमपीएस रावत ने बताया कि नदी में उप खनिज निकासी के लिए तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन


पहले खुलेगा शीशमहल गेट, फिर एक- एक कर खोले जाएंगे बाकी गेट
11 गेट से होती है निकासी
54.25 लाख घनमीटर निकलता है खनिज
7500 वाहन हैं पंजीकृत
200 करोड़ होती है आय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें