भीमताल (नैनीताल)। बुधवार सुबह चार बजे मूसलाधार बारिश के दौरान भीमताल थाने की सुरक्षा दीवार टूटकर सड़क पर आ गिरी। दीवार टूटने से मैदान में खड़े किए सीज बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि भीमताल थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक की कार को जेसीबी से बचाया गया। दीवार गिरने से थाने की बिल्डिंग में भी खतरा मंडराने लगा है।
बुधवार को लोनिवि के अधिकारियों ने पहुंचकर जल्द इस्टीमेट तैयार करने को कहा है। थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने बताया कि बुधवार सुबह 4 बजे बारिश में थाने की दीवार टूटकर सड़क में जा गिरी। दीवार के गिरने की सूचना लोनिवि के अधिकारियों को दी गई थी। लेकिन लोनिवि ने जेसीबी नहीं भेजी। इस पर चेयरमैन राजेश नेगी की जेसीबी से मलबे को हटाकर यातायात सुचारु कराया। एसओ ने बताया एक सीज की बाइक भी दीवार के साथ सड़क पर गिरने से क्षतिग्रस्त हुई है। साथ थाने की एक बिल्डिंग पर भी खतरा मंडरा रहा है। सीओ आरएस नबियाल ने मौके में पहुंचकर लोनिवि के अधिकारियों से जल्द इस्टीमेट देने को कहा है। ताकि आपदा मद से दीवार जल्द बनाई जाए। पुलिस ने उक्त मार्ग पर भारी वाहनों के आगमन पर रोक लगाकर बाइपास से भेजने को कहा है।