फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो अब बन सकेगा अग्निशमन केंद्र के लिए स्थायी भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। लंबे समय से टिन शेड में चल रहे अग्निशमन केंद्र के लिए अब स्थायी भवन बनाने का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है। वर्षों से यह केंद्र यहां कुंपुर लालकुर्ती स्थति डीईओ की भूमि पर स्थायी भवन में चल रहा है। रक्षा संपदा विभाग (डीईओ) के साथ मंगलवार को यहां वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी रेणुका देवी ने लीज पंजीकरण की कार्रवाई पूरी की। भूमि की लीज 30 साल के लिए निर्धारित की गई है। डीईओ से लीज को मंजूरी मिलने के बाद स्थायी भवनों के निर्माण की कार्रवाई शुरू होगी।
विज्ञापन


मालूम हो कि रानीखेत अग्निशमन केंद्र के ऊपर रानीखेत के अलावा द्वाराहाट, भिकियासैंण, चौखुटिया, सल्ट सहित पूरे उपमंडल क्षेत्र का इलाका है। इसके बावजूद आज तक स्थायी भवन नहीं बन सका है। यह केंद्र वर्षों से यहां कुुंपुर लालकुर्ती में टिन शेड में चल रहा है। स्थायी भवन के लिए कई बार विभाग आवेदन कर चुका है, लेकिन लीज की प्रक्रिया नहीं हो पाने के कारण स्थायी भवन नहीं बन सका है। जिस स्थान पर केंद्र संचालित हो रहा है वह रक्षा संपदा विभाग के अंतर्गत है। यह भूमि 2.025 एकड़ है।

रक्षा संपदा कार्यालय बरेली ने अब लीज प्रक्रिया को मंजूरी दे दी है। इधर तहसील में लीज पंजीकरण की औपचारिकताएं पूरी की गईं। पुलिस की ओर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी रेणुका देवी तथा डीईओ बरेली की तरफ से प्रतिनिधि गुलशन कुमार ने पंजीकरण के प्रपत्रों पर हस्ताक्षर किए। यह लीज अब 1995 से 2025 तक के लिए निर्धारित होगी। बताया गया है कि डीईओ बरेली से भूमि की लीज को स्वीकृति मिलने के बाद पुलिस विभाग निर्माण के लिए नक्शा पास कराएगा। इसके बाद स्थायी भवन निर्माण की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें