हल्द्वानी। बरसात के मौसम में भी शहरवासियों को पेयजल संकट से निजात नहीं मिल रही है। इससे परेशान सोमवार को दमुवाढूंगा की महिलाओं ने जलसंस्थान दफ्तर में प्रदर्शन कर अधिकारियों को घेरा। बाद में महिलाओं ने सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय को भी ज्ञापन सौंपा।
दमुवाढूंगा के तिवारी कॉलोनी निवासी महिलाओं ने कहा कि लंबे समय से क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति बाधित है। शिकायत पर भी जलसंस्थान के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे। उन्होंने शीघ्र पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की। क्षेत्र के जजी, संगम विहार, दमुवाढूंगा, जगदंबा विहार आदि इलाकों में भी जलसंस्थान के ट्रीटमेंट प्लांट की सप्लाई बाधित होने से लोग परेशान हैं।
इधर, क्षेत्र के पीपल पोखरा, कमलुवागांजा गौड़, भगवानपुर, बसंतपुर, बच्चीनगर, कल्याणपुर आदि इलाकों के नलकूप एक माह से खराब हैं। सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देने वालों में श्यामा देवी, हेमा मासीवाल, ऊषा कश्यप, नरेश चंद्र, कंचन तिवाड़ी, नेहा खोलिया, में भवानी दत्त, भैरव दत्त, लीला आदि शामिल थे।
जलसंस्थान के अवर अभियंता प्रमोद पांडे ने बताया कि प्रभावित इलाकों में टैंकरों से पेयजल बांटा जा रहा है। पॉलीशीट में लाइन का निरीक्षण कर पेयजल आपूर्ति सुचारु कराएंगे।
दमुवाढूंगा की महिलाओं ने जलसंस्थान में प्रदर्शन किया
महिलाओं ने सिटी मजिस्ट्रेट को भी मांगों का ज्ञापन सौंपा
सोमवार को यहां टैंकरों से बंटा पेयजल
जलसंस्थान के टैंकर प्रभारी अवर अभियंता पंकज उपाध्याय ने बताया कि सोमवार को कृष्णा कॉलोनी काठगोदाम, पीपल पोखरा नंबर एक, पीपल पोखरा नंबर दो, बच्चीनगर, कठघरिया के इंदिरानगर एक, दो, तीन, चार, कालाढूंगी, वैलेजली लॉज, जजी आदि इलाकों में टैंकरों से पेयजल वितरित किया गया।