हल्द्वानी। उत्तराखंड क्रांति दल की जिला कार्यकारिणी की बैठक बृहस्पतिवार को हुई। इसमें प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर ‘गांव बसाओ गांव बचाओ’ कार्यक्रम यात्रा को सफल बनाने के लिए प्रभारियों की घोषणा की गई।
बैठक में उक्रांद के मुख्य संयोजक सुशील उनियाल ने सभी क्षेत्रों के लिए प्रभारी मनोनीत किए। इसमें प्रदीप जग्गी लालकुआं-बिंदुखत्ता, रवि बोरा कालाढूंगी, राकेश चौहान रामनगर, रवि बोरा चोरगलिया, हेम बुढलाकोटी कोटाबाग, हरीश अधिकारी भीमताल, मुकेश पांडे एवं मनोज नेगी हल्द्वानी, जीवन सिंह बिष्ट हल्दूचौड़, अजय आर्या को नैनीताल का कार्यक्रम प्रभारी बनाया गया है। रैली पहली जुलाई को जिला कार्यालय मुखानी से नैनीताल, नैनीताल से भवाली, भवाली से कैंची, कैंची से रामगढ़, रामगढ़ से भीमताल, भीमताल से हल्द्वानी में कार्यक्रम का समापन होगा। जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट की अध्यक्षता में दीवान सिंह खनी ने संचालन किया। इस दौरान मातवर सिंह रावत, प्रताप सिंह चौहान, मुकेश पांडे, जीवन सिंह बिष्ट, रमेश चंद्र पाठक, रवि वाल्मीकि, इरफान, मदन सिंह मेर, लाल सिंह कार्की, देवी शर्मा, बृजमोहन सिजवाली, भुवन चंद्र जोशी आदि ने विचार रखे।