फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानीखेत में राष्ट्रीय राकबाल प्रतियोगिता शुरू, 20 राज्यों के खिलाड़ी कर रहे प्रतिभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। राष्ट्रीय रॉकबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए विधायक करन महारा ने खिलाड़ियों से अनुशासन और मेहनत के बल पर आगे बढ़ने का आह्वान किया। प्रतियोगिता में देशभर के 20 राज्यों की टीमें भाग ले रही हैं। उद्घाटन मुकाबले में कर्नाटक ने गुजरात को हराकर जीत लिया।
विज्ञापन


सेना के नरसिंह मैदान में उत्तराखंड रॉकबाल एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन विधायक करन माहरा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से आयोजित प्रतियोगिताओं से ही खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलता है। साथ ही राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन से क्षेत्र की पहचान भी होती है। विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख रचना रावत ने आयोजन की सराहना की और भरपूर सहयोग का आश्वासन दिया।

एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष उमेश बिष्ट और महासचिव भूपेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन पूर्व में दिल्ली और हैदराबाद में भी सफलतापूर्वक हो चुका है। उद्घाटन मुकाबले में कर्नाटक और गुजरात की टीमें आमने-सामने थीं। जिसमें कर्नाटक ने 30-25 अंकों से जीत दर्ज कर ली। पहले दिन पुरुष और महिला वर्ग में कई मुकाबले हुए। महिला वर्ग में हरियाणा ने चंडीगढ़ और गुजरात ने छत्तीसगढ़ को हराया।
विज्ञापन


पुरुष वर्ग में गुजरात ने उत्तराखंड की टीम को 38-28 अंकों से हराया। उद्घाटन अवसर पर व्यापार संघ अध्यक्ष भगवंत सिंह नेगी, एसोसिएशन उपाध्यक्ष दीपक मेहरा, उपसचिव ललित बिष्ट, सभासद सुकृत शाह, बीडीसी सदस्य त्रिभुवन फर्त्याल, अगस्त शाह, कैलाश पांडे, हरीश मनराल, जयंत रौतेला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें