फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालकुआं से झांसी के बीच चलेगी ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कुमाऊं के लोगों को अब ताजमहल देखने के लिए सीधी ट्रेन मिलेगी। रेलवे ने गर्मी के सीजन में झांसी-लालकुआं समर स्पेशल ट्रेन शुरू क ी है। इस ट्रेन से बरेली, आगरा, मथुरा जाने वाले यात्रियों को सहूलियत होगी। हालांकि यह सुविधा दो महीने के लिए होगी।
विज्ञापन


रेलवे ने 25 मई से 27 जुलाई तक झांसी-लालकुआं समर स्पेशल ट्रेन शुरू की है। यह ट्रेन हर शुक्रवार को ग्वालियर से रात 11:05 बजे रवाना होगी और शनिवार की सुबह 10:45 बजे लालकुआं पहुंचेगी। एक घंटे की वाशिंग के बाद यही ट्रेन शनिवार की दोपहर 12:10 बजे रवाना होगी और रात को 12.30 बजे झांसी पहुंचेगी। ट्रेन किच्छा, बहेड़ी, बरेली, कासगंज, मथुरा, आगरा कैंट, ग्वालियर होते हुए झांसी से पहुंचेगी। ट्रेन सप्ताह में एक ही बार संचालित होगी। इसके अधिकारिक आदेश मिल चुके हैं।

लालकुआं स्टेशन अधीक्षक नीरज कुमार ने कहा कि फिलहाल इसे तीन महीने के लिए ट्रायल बेस पर चलाया जा रहा है। यदि यात्री बढ़े तो इस क्रम को नियमित भी रखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें