फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह बादलों से राहत दिन में धूप ने किया बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी/नैनीताल। सुबह बादलों से राहत के बाद दोपहर में चटक धूप ने बेहाल कर दिया। शाम को आंधी के साथ झमाझम बरसे मेघ ने गर्मी से राहत दी। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में हल्की बारिश की संभावना जताई है। जबकि राज्य के शेष स्थानों में मौसम शुष्क रहेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह से ही बादल छाए हुए थे। सुबह लगभग दस बजे हल्की बूंदे भी पड़ीं। कुछ ही देर बाद चटक धूप खिल गई। सूर्यदेव की तपिश ने दिनभर बेहाल किया। अधिकतम तापमान 36.8 और न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य रहा। शाम लगभग चार बजे आसमान पर बादल छा गए। शाम लगभग पांच बजे आंधी के साथ ही बारिश शुरू हो गई। तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश ने गर्मी से राहत दी। उधर, नैनीताल में शुक्रवार सुबह कई स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके बाद आसमान में बादल छा गए। दिन भर बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। बादल छाने से मौसम खुशनुमा रहा।
भीमताल में भी दिनभर बादल छाए रहे। हल्की बूंदाबांदी के चलते शाम को अचानक ठंड बढ़ गई। बारिश के साथ आंधी-तूफान के चलते फलों के बीजों को हल्का नुकसान पहुंचा है। रामनगर में सूरज और बादलों में दिनभर लुकाछिपी का खेल चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें